वियतनाम में फ्रांसीसियों के समक्ष, शिक्षा के क्षेत्र में उपस्थित प्रमुख समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : शिक्षा के माध्यम पर विचार करते समय वियतनाम में दो भिन्न-भिन्न दृष्टिकोण बने। इनका उल्लेख निम्नवत किया जाता है :
(i) कुछ लोग चाहते थे कि शिक्षा फ्रेंच भाषा में ही दी जाए। उनके अनुसार ऐसा करने से एशियाई और यूरोपीय फ्रांस के बीच मजबूत संबंध बनेंगे।
(ii) कुछ अन्य लोग चाहते थे कि छोटी कक्षाओं में शिक्षा का माध्यम वियतनाम की भाषा को बनाया जाए और बड़ी कक्षाओं में फ्रैंच को ही एकमात्र शिक्षा माध्यम माना जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उच्च शिक्षा फ्रेंच भाषा से उत्तीर्ण करने वाले वियतनामी छात्रों को फ्रांस की नागरिकता देनी उचित रहेगी क्योंकि इस तरह वे फ्रांस की सरकार के प्रति निष्ठावान रहेंगे और वियतनाम के अन्य नागरिकों के साथ उनका संबंध समाप्त हो जाएगा।
COMMENTS