नमक यात्रा की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : नमक का उपयोग प्रत्येक व्यक्ति के भोजन का प्रमुख अवयव है। इसका विरोध करने वाला मानव का शत्रु के समान है। अंग्रेजों ने भी भारत में नमक कानून बना कर तथा उसके बनाने का निषेध करते हुए उसके मूल्य में वृद्धि कर दी थी।
गाँधी जी ने इस संबंध में तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन' को एक पत्र के माध्यम से सत्याग्रह का सिंहनाद बजा दिया। इस कार्यक्रम को औपचारिक आधार देने के लिए गाँधी जी ने अमेरिका तथा रूस के अखबारों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया था।कार्यक्रम के प्रारंभ में 'केसरी' नामक समाचार पत्र में भविष्यवाणी की थी कि यदि अंग्रेज सरकार गाँधी जी तथा उनके अनुयायियों को गिरफ्तार करती है तो विश्व के देशों में इसकी निंदा होगी और ब्रिटिश सरकार पर दबाव बढ़ेगा। यदि गाँधी जी को गिरफ्तार करेगी तो नमक कानून के साथ-साथ अन्य कानूनों की भी धज्जियाँ उड़ जायेंगी। नमक कानून तोड़ने की घटना संपूर्ण भारतीयों को एक सूत्र में बाँध देगी। 25 दिन तक यह आंदोलन चला जिससे ब्रिटिश संसद में हड़कंप मच गया। लार्ड इरविन ने कांग्रेस को गोल मेज कांफ्रेंस में आमंत्रित किया तथा उनकी 11 माँगों में से 2 या 4 माँगों को स्वीकार कर लिया।
COMMENTS