जलियाँबाला बाग की घटना का वर्णन कीजिए। इसके क्या प्रभाव पड़े ?
उत्तर : (1) (i) 13 अप्रैल, 1919 को अमृतसर में जलियाँवाला बाग की घटना हुई।
(ii) उस दिन जलियाँवाला बाग के बंद अहाते में गाँव वालों की एक भीड़ इकट्ठी हुई थी।(iii) शहर में पहले से ही मार्शल लॉ लगा दिया गया था।
(iv) भारतीयों को सीख देने के लिये जनरल डायर उस क्षेत्र में प्रविष्ट हुआ, उसने बाहर निकलने के सारे द्वार बंद करवा दिए तथा निहत्थे लोगों पर गोलियाँ बरसाने का हुक्म दे दिया। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गए।
(2) इस घटना के प्रभाव निम्नलिखित थे :
(i) कई उत्तर भारतीय शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए।
(ii) हड़तालें आयोजित की गई, पुलिस वालों के साथ संघर्ष हुए तथा सरकारी भवनों पर हमले किए गये।
(iii) सरकार ने बहुत निर्दयी तरीके से जबाव दिया। लोगों को अपमानित तथा आतंकित किया गया|
COMMENTS