वियतनाम के युद्ध में अमेरिका के शामिल होने का वियतनामियों तथा अमेरिका में लोगों के जीवन पर हुए प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर : अमरीकी लोगों के जीवन पर वियतनाम-अमेरिका युद्ध के प्रभाव :
(i) सन् 1965 से 1972 तक 3403100 अमेरिकी सैनिक एवं सैन्य अधिकारी जिनमें 7484 महिलाएँ थीं , वियतनाम में रहीं। उन पर होने वाला व्यय, साधन-सामग्री पर व्यय, मारक अस्त्र-शस्त्रों के विनिर्माण से लेकर वियतनाम भेजने तथा आक्रमण करने के बिंदु तक होने वाला व्यय अमेरिका के कोष से हुआ जिसका प्रभाव वहाँ के गरीब तबके पर स्वतः ही पड़ा होगा।
(ii) वियतनामी सूत्रों के अनुसार इस युद्ध में 47244 अमेरिकी मारे गये तथा 3,03,704 घायल सैनिकों में से 23,014 सैनिक पूर्णतः विकलांग हो चुके थे।
(ii) निर्धन वर्ग के अमेरिकी ही इस युद्ध में मारे गये क्योंकि विश्वविद्यालयों के स्नातक युवकों को सेना में अनिवार्य रूप से भर्ती करने के कानून से छूट दी गई थी।
(iv) अमेरिका ने यह अफवाह फैला दी थी तथा अमेरिकी लोगों को बहकाया कि यदि हो चो मिन्ह की फौज अमेरिका से जीत गई तो सभी देशों में साम्यवाद फैल जाएगा ऐसा भ्रम फैलाने के लिए 'ग्रीन वैरेट', 'एपिकैलिप्स नाउ' जैसी फिल्में भी बनाई गई और समूचे देश में दिखाई गईं।
वियतनामी लोगों के जीवन पर वियतनाम-अमेरिका युद्ध के प्रभाव : वियतनाम-अमेरिका युद्ध के दौरान दक्षिणी वियतनाम का शासक वाओ-दाई बनाया गया जो फ्रांसीसियों की कठपुतली था। इसको त्गो-दिन्ह दियम ने अपदस्थ कर तानाशाही शासन शुरू कर दिया था। इससे बौद्ध धर्म के अनुयायियों को पीड़ित किया जाने लगा। वहाँ फ्रांसीसी शिक्षा और संस्कृति की खुली आजादी दी गई। इस युद्ध काल में वियतनामी महिलाओं ने सैनिकों का कार्य किया। अमेरिका उत्तरी वियतनाम का कठोर दुश्मन बन गया। वियतनामी लोगों को सैन्य शिक्षा दी जाने लगी। महिलाओं के एक हाथ में बंदूक तथा दूसरे हाथ में हथौड़ा रहता था। वहाँ सैन्य शिविर बनाये गये। 70 से 90% महिलाओं ने युद्ध में भाग लिया।
COMMENTS