बर्नार्ड द्वारा वियतनाम की आर्थिक प्रगति में बाधक मानी गई किन्हीं तीन बाधाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : पॉल बर्नार्ड एक प्रभावशाली लेखक तथा नीति-निर्माता था जिसने फ्रांसीसी उपनिवेशों को विकसित के का प्रारूप प्रस्तावित किया था।
उपनिवेशों के विकास के बारे में दृढ़-विश्वास : उसका दृढ़ विश्वास था कि उपनिवेश का आर्थिक विकास एकमात्र ढंग है जो देश को लाभ पहुंचाने में सहायक हो सकता है।
(i) उसका कहना था कि उपनिवेश लाभ कमाने के लिए बनाए जाते हैं।
(ii) यदि उपनिवेश बनाए जाते हैं और लोगों की प्रति व्यक्ति आय उच्च होती है तो इससे उनकी क्रय-शक्ति बढ़ेगी और वे और अधिक वस्तुएँ खरीद सकेंगे।
(ii) बाज़ार को विस्तार मिलेगा जिससे उनका व्यवसाय ओर बेहतर होगा।
आर्थिक प्रगति को बाधित करने वाली बातें : बर्नार्ड ने वियतनाम की आर्थिक प्रगति को बाधित करने वाली कई बातें गिनवाईं, जैसे-देश की जनसंख्या अधिक थी, खेती का उत्पादन स्तर कम था और किसान भारी कर्जे में डूबे हुए थे। ग्रामीण गरीबी कम करने और खेतिहर उत्पादन बढ़ाने के लिए यह आवश्यक था कि वियतनाम में भी उसी प्रकार के भूमि सुधार किए जाएँ जिस प्रकार के भूमि सुधार जापान में 1890 के दशक में किए गए थे। नए रोजगार उत्पन्न करने के लिए अर्थव्यवस्था का औद्योगीकरण करना आवश्यक था।
COMMENTS