1930 के दशक में आयी महामंदी से वियतनाम पर पड़े किन्हीं चार प्रभावों का वर्णन कीजिए।
उत्तर : (i) 1930 के दशक में आई महामंदी ने विश्व की अनेक अर्थव्यवस्थाओं को प्रभावित किया और वियतनाम पर इसका गंभीर प्रभव पड़ा।
(ii) रबड़ और चावल के दाम गिर गए और कर्जा बढ़ने लगा। चारों ओर बेरोजगारी और ग्रामीण विद्रोहों का बोलबाला था। ने अन और हा तिन्ह प्रांतों में भी ऐसे ही आंदोलन हुए।
(i) ये सबसे निर्धन प्रांत थे जहाँ रेडिकल आंदोलनों की एक लंबी परंपरा चली आ रही थी जिसके कारण उन्हें वियतनाम की लपलपाती चिंगारी कहा जाता था। जब भी बड़ा संकट आता था तो सबसे पहले वहीं असंतोष की ज्वाला भड़कती थी तथा लोग औपनिवेशिक सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन पर उतर आते थे।
(iv) औपनिवेशिक सरकार ने इन विद्रोहों को सख्ती से कुचल डाला और यहाँ तक कि जुलूसों पर हवाई जहाजों से बमबारी भी की गई। महामंदी तथा मजदूरों के प्रति फ्रांसीसी क्रूरता ने राष्ट्रवादी नेताओं को संगठित होने का अवसर प्रदान कर दिया।
COMMENTS