'मेकॉन्ग डेल्टा क्षेत्र' के विकास के लिए फ्रांसीसियों द्वारा उठाए गए किन्हीं पाँच कदमों का वर्णन कीजिए।
उत्तर : (i) मेकोंग डेल्टा बहुत ही उपजाऊ था। इसमें चावल की खेती बहुत अच्छी हो सकती थी। फ्रांसीसी सर्वेक्षकों, इंजीनियरों ने इस क्षेत्र के जलस्रोत, आबादी, वनस्पतियों आदि के नक्शे तैयार किए। मिट्टी का परीक्षण किया और अंततः इस भूमि में वियतनामी लोगों को ही मजदूर रखकर नहरें और कुल्याएँ बिछाई गईं तथा उन्हीं से धान की खेती कराई गई।
(ii) फ्रांसीसियों ने यह देखा कि वियतनाम की अर्थव्यवस्था को उन्नत करने की दशा में ही इस देश को वस्तु-बाजार के रूप में विकसित किया जा सकता है
(ii) बाजार का विकास होने पर ही उनका लाभ सुनिश्चित होगा। चूँकि वहाँ के लोग ऋण भार से दबे हुए थे और अति-निर्धन थे।
(iv) उन्होंने उस काल तक कृषि उत्पादन बढ़ाने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया था।
(v) अच्छी भूमि और निर्धन जनसंख्या पर्याप्त होने के कारण ही उन्हें बंधुआ मजदूर रखकर वहाँ की कृषि में सुधार किए गए।
COMMENTS