'पूर्व की ओर चलो आंदोलन' की किन्हीं पाँच विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर : (i) यूरोप की प्रत्येक इंच जमीन में उद्योगों का विस्तार हो चुका था। इसके कारण बुआई क्षेत्र घट गया। अत: वहाँ खाद्यान्न की कमी अनुभव की जाने लगी। यही कारण है कि यूरोप के उद्योगपति पूर्व के देशों से खाद्यान्न का आयात करने की दिशा में आगे बढ़े।
(ii) यह तथ्य तो स्पष्ट ही है कि उद्योगों में मशीनों को चलाने हेतु कच्चे माल की आवश्यकता होती है जिससे मशीनें अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। खाद्यान्न की उत्पादन क्षमता पूर्व के देशों में अधिक है।
(iii) मशीनों द्वारा तैयार उत्पादित माल बाजारों में बेचा जायेगा जहाँ उपभोक्ता उपलब्ध हो सके। बाजार अनेक राष्ट्रों में होते हैं। अतः उत्पादन एक देश से अन्य देश में जायेगा। अत: पूर्व के देशों में बाजारों की अधिक उपलब्धता की संभावना थी।
(iv) स्पेन, पुर्तगाल एवं ब्रिटेन देश समुद्र तट पर स्थित थे। इस कारण से वहाँ के लिए नौ चालक नई भूमियों को खोजने के लिए उत्सुक थे।
COMMENTS