"लोकतंत्र बहुसंख्यक शासन और अल्पसंख्यक अधिकारों दोनों पर टिका हुआ है।" इस पर विचार व्यक्त कीजिए ।
उत्तर : एक लोकतंत्र में :
(i) सिद्धांततः बहुमत का ही सम्मान किया जाता है और उसी पर आधारित सरकार बनाई जाती है।(ii) अगर किसी नीति के बारे में बहुमत समर्थन देता है तो उसे ही आगे बढ़ाया जाता है।
(ii) लोकतंत्र में यह भी माना जाता है कि अल्पसंख्यक होने का यह मतलब नहीं है कि वह हमेशा ही गलत हैं और उसे नहीं सुना जाना चाहिए। हो सकता है कि वही दृष्टिकोण सही हो परंतु मान्यता इस कारण नहीं मिलती कि बहुमत उसे स्वीकार नहीं करता।
(iv) अल्पमत या अल्पसंख्यक अपने विचारों और दृष्टिकोणों को जारी रख सकते हैं। वे विभिन्न साधनों के माध्यम से जन - जागरूकता के लिए धीरे-धीरे उसका प्रचार करते हैं। यदि उनके विचार जनता द्वारा स्वीकार कर लिए जाते हैं तो चुनाव के समय जनादेश उनके पक्ष में ही आता है। लोकतंत्र बहुमत पर आधारित है लेकिन अल्पमत विपक्षी दल या दल समूहों को ध्यान से सुना जाता है और उनका भी अधिकार है कि वे अपने विचार और दृष्टिकोण को व्यक्त करें या जारी रखें।
COMMENTS