बिस्मार्क और कावूर के आदर्शों और तरीकों (नीतियों) की तुलना कीजिए।
उत्तर : (1) लक्ष्य एक-रास्ते अलग-अलग : कावूर और बिस्मार्क दोनों ही अपने समय के सफल कूटनीतिज्ञ थे। दोनों का लक्ष्य अपने देश का एकीकरण था। दोनों का शत्रु आस्ट्रिया था लेकिन दोनों की नीतियाँ भिन्न थीं। कावूर का विचार था कि बिना विदेशी सहायता के इटली का एकीकरण संभव नहीं जबकि बिस्मार्क विदेशी सहायता में विश्वास नहीं रखता था। वह 'लोहे और रक्त' की नीति में विश्वास रखता था।
(2) अलग-अलग नीतियाँ : कावूर की नीति जनमत-संग्रह और जनादेश के आधार पर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की थी जबकि बिस्मार्क सैन्य-आक्रमण से एकीकरण करने में विश्वास रखता था।
(3) स्थान भक्ति : कावूर ने सार्डिनिया-पीडमांट का विलय इटली में कर दिया जबकि वह सार्डिनिया का प्रधानमंत्री था। बिस्मार्क ने प्रशा का जर्मनी में विलय नहीं किया।
(4) अंतिम परिणाम : जर्मनी में बिस्मार्क के पश्चात् कई संघर्षों का दौर चला जिसमें जन-धन की अपार क्षति हुई लेकिन कावूर द्वारा प्रतिष्ठित इटली अभी तक शांतिपूर्ण सामंजस्य में है।
COMMENTS