स्वामित्व के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण चार श्रेणियों में करें । प्रत्येक का मुख्य लक्षण बतायें ।
उत्तर : स्वामित्व के आधार पर संसाधनों का वर्गीकरण निम्न चार प्रकार से हो सकता है :
(i) निजी संसाधन (Individual Resources) : व्यक्तियों द्वारा रखे गए संसाधन निजी संसाधन कहलाते हैं । उदाहरण के लिये-मकान, भूखंड, कारखाना, होटल आदि।(ii) सामुदायिक संसाधन (Communiity owned Resources) : कुछ संसाधन ऐसे हैं जो समाज के सभी सदस्यों के होते हैं । इन्हें सामुदायिक संसाधन कहते हैं । जैसे-चरागाह, कब्रगाह, पिकनिक स्थल, खेल का मैदान आदि ।
(iii) राष्ट्रीय संसाधन (National Resources) : सभी खनिज, जलराशि, वन, वन्य भूमि और महासागरीय सीमा जो देश की सीमा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है ।
(iv) अन्तर्राष्ट्रीय संसाधन (International Resources) : समुद्री सीमा से 200 किमी. से आगे आर्थिक क्षेत्र होता है जो खुला समुद्र कहलाता है। यह अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं के अन्तर्गत आता है।
COMMENTS