"बेल्जियम और श्रीलंका दोनों ही लोकतांत्रिक हैं, परंतु उन्होंने सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके अपनाए हैं।" इस कथन की पुष्टि तीन अंतर स्पष्ट करते हु
उत्तर- श्रीलंका और बेल्जियम ने सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके अपनाए हैं जो कि निम्नलिखित हैं :
श्रीलंका
(i) सिंहली समुदाय के नेताओं ने अपनी बहुसंख्या के बल पर शासन पर प्रभुत्व जमाने के लिए कई कदम उठाए।(ii) श्रीलंका में सामुदायिक सरकार नहीं है । इसके अतिरिक्त वहाँ पर सिंहली बहुसंख्यक समुदाय ने अपनी प्रभुता कायम की। उन्होंने अन्य समुदायों के हितों की अवहेलना की।
(ii) श्रीलंका में सिंहली समुदाय के प्रभुत्व के परिणामस्वरूप सरकारी नीतियाँ इस प्रकार अपनाई गईं कि श्रीलंकाई तमिलों की नाराजगी बढ़ती गई तथा तमिल और सिंहली समुदायों के संबंध बिगड़ते गए। 1980 के दशक में स्वतंत्र तमिल ईलम की माँग की गई जिसके फलस्वरूप गृहयुद्ध प्रारंभ हो गया।
बेल्जियम
(i) बेल्जियम के नेताओं ने क्षेत्रीय अंतरों और सांस्कृतिक विविधता को स्वीकार किया। उन्होंने 1970 और 1993 के मध्य संविधान में चार संशोधन किए ताकि देश में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का अहसास न हो।
(ii) बेल्जियम में सभी समुदायों के हितों की रक्षा करने का प्रयत्न किया गया। संविधान में यह प्रावधान किया गया कि केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंच-भाषी मंत्रियों की संख्या समान रहेगी। कुछ विशेष कानून तभी बन सकते हैं जब दोनों भाषायी समूह के सांसदों का बहुमत उसके पक्ष में हो। इस प्रकार एक समुदाय के लोग एकतरफा निर्णय नहीं कर सकते।
(iii) बेल्जियम में किसी भी समुदाय की अवहेलना नहीं की गई। केंद्रीय सरकार में डच और फ्रेंच-भाषी मंत्रियों की संख्या बराबर रखी गई। केंद्र सरकार की अनेक शक्तियाँ क्षेत्रीय सरकारों को प्रदान की गईं। सामुदायिक सरकार की स्थापना की गई। ब्रुसेल्स में अलग सरकार बनाकर दोनों समुदायों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया। इस प्रकार सभी समुदायों को एक साथ रखा गया।

COMMENTS