बेल्जियम और श्रीलंका दोनों की जनसंख्या में विविधता है, परन्तु दोनों देशों में स्थितियाँ भिन्न हैं । कैसे ?
उत्तर : (1) बेल्जियम में स्थिति :
(i) बेल्जियम में बहुसंख्यक अर्थात् 59% लोग डच भाषा बोलते हैं। अन्य 40% लोग फ्रेंच बोलते हैं, जो अल्पसंख्यक हैं।
(ii) यहाँ फ्रेंच बोलने वाले अल्पसंख्यक लोग अपेक्षाकृत धनी और शक्तिशाली हैं, जबकि डच बोलने वाले लोग गरीब और दलित हैं।
अतः, बेल्जियम में अल्पसंख्यक ही बहुसंख्यकों पर हावी हैं।
(2) श्रीलंका में स्थिति :
(i) श्रीलंका में सिंहला भाषी लोग कुल जनसंख्या के 74% जबकि तमिल भाषी लोग केवल 18% हैं।
(ii) बहुसंख्यक सिंहली धनी और शक्तिशाली हैं। इन्हें अपेक्षाकृत अधिक संवैधानिक अधिकार प्राप्त हैं, जबकि अल्पसंख्यक तमिल सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में पिछड़े हुए हैं। अतः, यहाँ बहुसंख्यक लोग अल्पसंख्यकों पर हावी हैं। यही कारण है कि बेल्जियम और श्रीलंका में स्थितियाँ भिन्न हैं।
COMMENTS