निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए : (क) दक्षिण अफ्रीका में चलाया गया नवम्बर 1913 का भारतीय मजदूर आंदोलन क्या था ? (ख) महात्मा गाँधी द्वा
उत्तर : (क) दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मजदूर आंदोलन : महात्मा गाँधी जी के नेतृत्व में न्यूकैसल से ट्रांसवाल की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी दक्षिण अफ्रीका के भारतीय मजदूर जब वोल्कथस्स्ट पर पहुँचे तो गाँधी जी को गिरफ्तार कर लिया गया। 6 नवंबर, 1913 की इस घटना ने वहाँ अश्वेत आंदोलन को ऐसी गति दी कि इस कानून को ही निरस्त कर दिया गया।
(ख) गाँधीजी द्वारा असहयोग आंदोलन के संदर्भ में दिए गए मुख्य सुझाव : गाँधी जी ने असहयोग आंदोलन (Non- Cooperation Movement) के संदर्भ में निम्नलिखित तीन मुख्य सुझाव दिए थे :(i) खिलाफत आंदोलन और असहयोग आंदोलन एक साथ राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में चलाए जाएँ।
(ii) इस आंदोलन को क्रमिक चरणों में चलाया जाए।
(iii) प्रथम चरण में सभी क्रांतिकारी ब्रिटिश सरकार द्वारा दी गई उपाधियों का परित्याग करें और भारत के सभी लोग नागरिक सेवाओं, सेना, पुलिस, न्यायालय और विधान परिषदों, स्कूलों तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें।
(ग) पुणे महाराष्ट्र में है, इसका प्राचीन नाम पूना था। कोयम्बटूर तमिलनाडु में है।
COMMENTS