Daily homework of class 10th Science, Important Question of Science Class 10th, Chemistry, Biology, Physics, विज्ञानं महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर,
इन प्रश्नों को हल करने के उपरान्त उनकी तस्वीर हमारे टेलीग्राम ग्रुप पर भेज दें
Science - Class 10th
Q.1 सौर भट्टियों में किस प्रकार का दर्पण प्रयोग किया जाता है। इस उपकरण में बहुत अधिक उच्च तापमान कैसे प्राप्त किया जाता है?
Q.2 एक धातु M प्रकृति में अपने कार्बोनेट अयस्क के रूप में पाया जाता है। इसका उपयोग लोहे के जस्तीकरण के लिए भी किया जाता है। इस धातु M को पहचानिए तथा इसके इस अयस्क का नाम लिखिए। इसे अयस्क से इस धातु को कैसे प्राप्त किया जा सकता है।
Q.3 (a) जल के वैद्युत अपघटन में एक इलेक्ट्रॉड पर एकत्रित गैस का आयतन, दूसरे इलेक्ट्रॉड पर एकत्रित गैस से दुगुना क्यों होता है?
(b) (i) एक परखनली में पोटैशियम आयोडाइड का विलयन लिया गया है, इसमें लेड नाइट्रेट के विलयन को डालने पर क्या होगा?
(ii) यह अभिक्रिया किस प्रकार की है?
(iii) इस अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
Q.4 दिये गये विद्युत परिपथ में यदि 3Ω के प्रतिरोधक में से 1A की विद्युत धारा प्रवाहित हो रही है तो बैटरी कितने वोल्ट की है, ज्ञात कीजिए तथा यह भी बताइए कि परिपथ में कुल कितनी विद्युत धारा प्रवाहित हो रही हैं
Q.5 जीवों के जनन के संदर्भ में उपयोग होने वाले पद “पुनरुद्भवन” (पुनर्जनन) की व्याख्या कीजिए। संक्षेप में वर्णन कीजिए कि हाइड्रा जैसे बहुकोशिक जीवों में पुनरुदभवन’ की प्रक्रिया किस प्रकार सम्पन्न होती है?
Q.6 (a) यदि एक चालक तार जिस पर विद्युतरोधी कवर चढ़ा है, एक कुण्डली के रूप में है तथा यह कुण्डली चालक के तारों द्वारा एक गैलवेनोमीटर G के साथ जुड़ी हुई है। अब यदि इस कुण्डली में एक छड़ चुबंक का s ध्रुव उसके एक तरफ से :
(i) तेजी से कुण्डली के भीतर डाला जाए।
(ii) तेज़ी से कुण्डली से बाहर निकाला जाए।
(iii) उसे कुण्डली के एक तरफ स्थिर रख दिया जाए। प्रत्येक स्थिति में आप क्या देखेंगे? यदि यही क्रियाएँ N ध्रुव के साथ दोहराई जाएं तो आप क्या प्रेक्षण करेंगे?
(b) इस क्रिया से कौन-सा प्रक्रम जुड़ा है? उसकी परिभाषा लिखिए।
(c) उस नियम को लिखिए जो इनमें से प्रत्येक स्थिति में विद्युत धारा की दिशा बताता है।
(i) तेजी से कुण्डली के भीतर डाला जाए।
(ii) तेज़ी से कुण्डली से बाहर निकाला जाए।
(iii) उसे कुण्डली के एक तरफ स्थिर रख दिया जाए। प्रत्येक स्थिति में आप क्या देखेंगे? यदि यही क्रियाएँ N ध्रुव के साथ दोहराई जाएं तो आप क्या प्रेक्षण करेंगे?
(b) इस क्रिया से कौन-सा प्रक्रम जुड़ा है? उसकी परिभाषा लिखिए।
(c) उस नियम को लिखिए जो इनमें से प्रत्येक स्थिति में विद्युत धारा की दिशा बताता है।
Q.7 12 cm फोकस दूरी के अवतल दर्पण द्वारा किसी बिम्ब का सीधा प्रतिबिम्ब बनाने के लिए कहा गया
(i) दर्पण के सामने बिम्ब की दूरी का क्या परिसर होना चाहिए?
(ii) बनने वाला प्रतिबिम्ब साइज़ में बिम्ब से छोटा होगा अथवा बड़ा? इस प्रकरण में प्रतिबिम्ब बनना दर्शाने के लिए किरण आरेख खींचिए।
(iii) इस बिम्ब का प्रतिबिम्ब कहाँ बनेगा, यदि इसे दर्पण के सामने 24 cm दूरी पर रख दिया। जाए? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए इस स्थिति के लिए भी किरण आरेख खींचिए। उपरोक्त किरण आरेखों में ध्रुव, मुख्य फोकस और वक्रता केन्द्र की स्थितियों को भी दर्शाइए।
Join our Official Telegram Channel Full On Guide
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
![[feature]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhm_OE8WxFRNOSqN6_p19-IQgwdfgCU5UDFMBeVpZBhHVDQxD_pzdt6vZPAEjVwlUHvvNzdf9lr0hVYWleMeecsVcInQLlrbzvuyCXIsrB1xV5MAWQ1IXKa0R04i697kBpEIB9TFbRUEA6V/w679-h329/Science+Homework.jpg)
COMMENTS