Daily homework of class 10th Science, Important Question of Science Class 10th, Chemistry, Biology, Physics, विज्ञानं महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर,
इन प्रश्नों को हल करने के उपरान्त उनकी तस्वीर हमारे टेलीग्राम ग्रुप पर भेज दें
Science - Class 10th
Q.1 उन पादप हार्मोनों के नाम लिखिए जो पौधों में निम्नलिखित कार्यों के लिए उत्तरदायी हैं :
(i) जो तने की वृद्धि करता है।(ii) जो कोशिका विभाजन करवाता है।
(iii) जो पत्तियों के मुझने के लिए उत्तरदायी है।
(iv) जो पौधे की वृद्धि रोकता है। उत्तरकार्य
Q.2 उस तंत्र का नाम लिखिए जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को शरीर के अन्य अंगों से जोड़ता है। इस तंत्र में जो दो प्रकार की तंत्रिकाएँ होती हैं, उनका नाम लिखिए। यह भी बताइए ये तंत्रिकाएँ कहाँ से प्रारम्भ होती।
Q.3 विद्युत धारावाही सीधे चालक तार के चारों ओर के चुबंकीय क्षेत्र की क्षेत्र रेखाओं को चित्र द्वारा निरूपित कीजिए।
इस चालक तार पर उत्पन्न चुबंकीय क्षेत्र पर निम्नलिखित को क्या प्रभाव पड़ता है :
(i) चालक से किसी बिंदु की दूरी पर।
(ii) चालक में विद्युत धारा बढ़ाने पर।
Q.4 नीचे दिये गये चित्र में चारों प्रतिरोधकों के इस संयोजन से बैटरी से कितनी विद्युतधारा प्राप्त की जा रही है?
Q.5 नीचे दिए गए आरेख को, जिसमें अवतल/उत्तल दर्पण पर कोई प्रकाश किरण आपतन करती दर्शायी गयी है, अपनी उत्तर पुस्तिका पर खींचिए। प्रत्येक प्रकरण में इस किरण का दर्पण से परावर्तन के पश्चात् का पथ दर्शाइए।
Q.6 (a) संतृप्त हाइड्रोकार्बनों और असंतृप्त हाइड्रोकार्बनों के बीच विभेदन करने के लिए कोई रासायनिक परीक्षण लिखिए।
(b) एथेन के वायु दहन होने पर बनने वाले उत्पादों के नाम लिखिए। होने वाली अभिक्रिया का रासायनिक समीकरण लिखिए और विमोचित होने वाली विभिन्न प्रकार की ऊर्जाओं को दर्शाइए।
(c) सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में मेथेन की क्लोरीन के साथ अभिक्रिया को प्रतिस्थापन अभिक्रिया क्यों माना जाता है?
Q.7 जाति उद्भवन से क्या तात्पर्य है? जाति उद्भवन के लिए उत्तरदायी चार कारकों की सूची बनाइए। इनमें से कौन स्वपरागित स्पीशिज़ के पादपों के जाति उद्भवन का प्रमुख कारक नहीं हो सकता? अपने उत्तर की कारण सहित पुष्टि कीजिए।
Join our Official Telegram Channel Full On Guide
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
![[feature]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhm_OE8WxFRNOSqN6_p19-IQgwdfgCU5UDFMBeVpZBhHVDQxD_pzdt6vZPAEjVwlUHvvNzdf9lr0hVYWleMeecsVcInQLlrbzvuyCXIsrB1xV5MAWQ1IXKa0R04i697kBpEIB9TFbRUEA6V/w679-h329/Science+Homework.jpg)
COMMENTS