Daily homework of class 10th Science, Important Question of Science Class 10th, Chemistry, Biology, Physics, विज्ञानं महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर,
इन प्रश्नों को हल करने के उपरान्त उनकी तस्वीर हमारे टेलीग्राम ग्रुप पर भेज दें
Science - Class 10th
Q.1 एक ऐसे पादप हार्मोन का नाम लिखिए जो पौधे की वृद्धि को रोकता है। इसी हार्मोन का एक अन्य कार्य भी लिखिए।
Q.2 उस ऐल्कोहॉल का नाम व सरंचना सूत्र लिखिए जिसके अणु में तीन कार्बन परमाणु होते हैं।
Q.3
(a) जल के वैद्युत अपघटन में एक इलेक्ट्रॉड पर एकत्रित गैस का आयतन, दूसरे इलेक्ट्रॉड पर एकत्रित गैस से दुगुना क्यों होता है?
(b) (i) एक परखनली में पोटैशियम आयोडाइड का विलयन लिया गया है, इसमें लेड नाइट्रेट के विलयन को डालने पर क्या होगा?
(iii) इस अभिक्रिया का संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
Q.4 सागरीय तापीय ऊर्जा रूपांतरण विद्युत संयंत्र के कार्य का सिद्धांत लिखिए। वर्णन कीजिए कि यह संयंत्र किस प्रकार कार्य करता है? इसके ठीक से कार्य करने के लिए एक आवश्यक शर्त लिखिए।
Q.5 किसी तत्व ‘X’ की द्रव्यमान संख्या 35 तथा इसमें न्यूट्रॉनों की संख्या 18 है। ‘X’ की परमाणु संख्या और इसका इलेक्ट्रॉन-विन्यास लिखिए। ‘X’ की समूह संख्या, आवर्त संख्या और संयोजकता का उल्लेख भी। कीजिए।
Q.6
(a) प्रतिवर्ती क्रिया की परिभाषा लिखिए। इसका क्या महत्त्व है?
Q.7 कोई कार्बन यौगिक ‘P’ आधिक्य सांद्र H2SO4 के साथ गर्म किए जाने पर कोई अन्य यौगिक ‘Q’ बनाता है जो निक्कल उत्प्रेरक की उपस्थिति में हाइड्रोजन से संकलन करके कोई संतृप्त यौगिक ‘R’ बनाता है। ‘R’ का एक अणु, दहन होने पर, कार्बन डाइऑक्साइड के दो अणु तथा जल के तीन अणु बनाता है। P, Q और R को पहचानिए और सम्मिलित अभिक्रियाओं के रासायनिक समीकरण लिखिए।
Join our Official Telegram Channel Full On Guide
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
![[feature]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhm_OE8WxFRNOSqN6_p19-IQgwdfgCU5UDFMBeVpZBhHVDQxD_pzdt6vZPAEjVwlUHvvNzdf9lr0hVYWleMeecsVcInQLlrbzvuyCXIsrB1xV5MAWQ1IXKa0R04i697kBpEIB9TFbRUEA6V/w679-h329/Science+Homework.jpg)
COMMENTS