Daily homework of class 10th Science, Important Question of Science Class 10th, Chemistry, Biology, Physics, विज्ञानं महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर,
इन प्रश्नों को हल करने के उपरान्त उनकी तस्वीर हमारे टेलीग्राम ग्रुप पर भेज दें
Science - Class 10th
Q.1 परिधीय तंत्रिका तंत्र के दो घटकों के नाम लिखिए।
Q.2 जब गर्म कॉपर ऑक्साइड के ऊपर से H2 गैस को प्रवाहित करते हैं तो तब तांबा धातु तथा जल-वाष्प प्राप्त होते हैं। इस अभिक्रिया का संतुलित समीकरण लिखिए तथा यह बताएं की
(i) कौन-सा पदार्थ उपचयित हुआ तथा
(ii) कौन-से पदार्थ का अपचयित हुआ।
(ii) कौन-से पदार्थ का अपचयित हुआ।
Q.3 स्टोमेटा छिद्र का नामांकित चित्र बनाइए जिसमें स्टोमेटा छिद्र बंद दिखाये गए हों।।
Q.4 उत्तल लेंस के प्रकरण में यह जानने के लिए कि बिम्ब दूरी में परिवर्तन करने पर प्रतिबिम्ब दूरी में किस प्रकार परिवर्तन होता है, कोई छात्र लेंस से काफी दूरी पर स्थित किसी चमकीले बिम्ब को पर्दे पर तीक्ष्ण प्रतिबिम्ब प्राप्त करता है। इसके पश्चात् वह धीरे-धीरे इस बिम्ब को लेंस की ओर लाता है और हर बार प्रतिबिम्ब को पर्दे पर फोकस करता है।
(a) प्रतिबिम्ब को फोकस करते समय उसे पर्दे को किस ओर सरकाना होता है-लेंस की ओर अथवा लेंस से दूर?
(b) पर्दे पर बने प्रतिबिम्ब का साइज़ घटता है या बढ़ता है?
(c) बिम्ब को लेंस के बहुत निकट ले जाने पर क्या होता है?
Q.5 ओम के नियम को सत्यापित करने के लिए एक विद्यार्थी ने प्रयोग द्वारा प्रतिरोधक के प्रतिरोध की गणना करने पर पाया कि उसके द्वारा ज्ञात की गए प्रतिरोध का मान उस प्रतिरोधक के वास्तविक प्रतिरोध के मान से कुछ भिन्न था। क्या उसका प्रयोग कुछ गलत हुआ था? अपने उत्तर को सिद्ध कीजिए।
Q.6 निम्नलिखित के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
(i) NaOH विलयन को जस्त के टुकड़ों के साथ गर्म किया जाता है।
(ii) चूने के पानी में से अधिक मात्रा में CO2 गैस प्रवाहित की जाती है।
(iii) तनु H2SO4अम्ल की अभिक्रिया सोडियम कार्बोनेट के साथ की जाती है।
(iv) अण्डों के छिलकों को HCl अम्ल में डालने पर।
(v) कॉपर ऑक्साइड की तनु HCl अम्ल के साथ अभिक्रिया।
Q.7 एक विद्युत भट्टी जिसकी शक्ति 1.5 किलोवाट है तथा वह 220 वोल्ट ओर 5A विद्युत धारा के मान द्वारा एक विद्युत परिपथ में चलाई जाती है? इसका परिणाम क्या होगा?
Join our Official Telegram Channel
Full On Guide
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
![[feature]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhm_OE8WxFRNOSqN6_p19-IQgwdfgCU5UDFMBeVpZBhHVDQxD_pzdt6vZPAEjVwlUHvvNzdf9lr0hVYWleMeecsVcInQLlrbzvuyCXIsrB1xV5MAWQ1IXKa0R04i697kBpEIB9TFbRUEA6V/w679-h329/Science+Homework.jpg)
COMMENTS