In this post you will read about some facts of 15th August.
15 अगस्त का दिन पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
भारत को सन 1947 में 15 अगस्त के दिन ही ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। इस
आजादी को दिलाने में महात्मा गांधी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा था। लेकिन क्या आपको पता है कि जब अपना देश आजाद हुआ था तो महात्मा गांधी देश की
आजादी के जश्न में नहीं थे।
वे उस समय दिल्ली से हजारों किलोमीटर दूर बंगाल के
नोआखली में थे। जहां वो हिंदू और मुस्लिमों के बीच में हो रही सांप्रदायिक
हिंसा को रोकने के लिए अनशन कर रहे थे। क्योंकि 15 अगस्त 2020 नजदीक है और
हम सभी कोविड-19 के चलते अपने स्कूल ऑफिस विद्यालय कॉलेज जाने में असमर्थ हैं,
इसीलिए आज मैं आपको 15 अगस्त से जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताऊंगा जो काफी हद तक
दिलचस्प होंगी और आशा करता हूं आपको इनमें से बहुत सी बातें शायद ही पता
हो-
[post_ads]
-
जब यह सुनिश्चित हो गया था कि आजादी 15 अगस्त को मिलेगी, तो उससे ठीक 2 सप्ताह पहले ही गांधी जी ने दिल्ली को छोड़ दिया था और उन्होंने 4 दिन कश्मीर में बिताए उसके बाद ट्रेन से वह कोलकाता की ओर रवाना हुए जहां साल भर से चल रहा दंगा खत्म नहीं हो पा रहा था।
-
गांधी जी ने 15 अगस्त 1947 का दिन 24 घंटे का उपवास करके मनाया था । गांधी जी 15 अगस्त को 1947 को देश को आजादी दिलाने में सफल रहे, परंतु भारत और पाकिस्तान का विभाजन होना ना रोक सके। पिछले कुछ महीनों से देश में लगातार इसी विभाजन को लेकर हिंदू और मुस्लिमों के बीच बहुत से दंगे हो रहे थे जिससे काफी ज्यादा अशांति फैली हुई थी और इस अशांत माहौल से गांधी जी काफी अधिक दुखी थे।
-
14 अगस्त की आधी रात को जवाहरलाल नेहरू ने अपना ऐतिहासिक भाषण "Trust With Destiny" दिया था। इस भाषण को पूरी दुनिया में सुना था, लेकिन महात्मा गांधी जी ने इसे नहीं सुना क्योंकि वह उस दिन जल्दी ही सोने चले गए थे ।
-
15 अगस्त तक भारत और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर निर्धारित नहीं हो पाया था इसका फैसला 17 अगस्त को रेडक्लिफ लाइन की घोषणा से हुआ था जो कि भारत और पाकिस्तान की सीमाओं को निर्धारित करती थी
-
हम सभी 15 अगस्त को देश के आजाद होने की सालगिरह की खुशी में देश का राष्ट्रगान जन गण मन जरूर गाते हैं परंतु क्या आप जानते हैं कि भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हो चुका था, परंतु अब तक भारत के पास अपना कोई भी राष्ट्रगान नहीं था हालांकि रविंद्र नाथ टैगोर अपने देश का राष्ट्रगान जन गण मन सन 1911 में ही लिख चुके थे लेकिन इसे 1950 में राष्ट्रगान घोषित किया गया।
-
क्या आपको पता है कि 15 अगस्त को भारत के अलावा तीन और भी देश हैं जो स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं
-
15 अगस्त सन 1945 में दक्षिण कोरिया जापान से आजाद हुआ था।
-
15 अगस्त सन 1960 को कांगो फ्रांस से आजाद हुआ था।
-
15 अगस्त सन 1970 को बहरीन ब्रिटेन से आजाद हुआ था।
- क्या क्या आप जानते हैं कि अपना देश 15 अगस्त को ही क्यों आजाद हुआ था? ऐसा
इसलिए क्योंकि लॉर्ड माउंटबेटन जिन्होंने निजी तौर पर भारत की स्वतंत्रता के
लिए 15 अगस्त का दिन तय किया था क्योंकि वह इस दिन को अपने कार्यों के लिए सबसे
भाग्यशाली दिन मानते थे।
- 15 अगस्त सन 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन ने आखरी बार अपने ऑफिस में काम किया।
दोपहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल की पूरी सूची सौंपी
और बाद में इंडिया गेट के पास प्रिंसेस गार्डन में एक सभा को संबोधित किया।
[post_ads_2] - क्या आप जानते हैं कि 15 अगस्त सन 1947 को एक रुपए $1 के बराबर था और सोने का
भाव ₹88 62 पैसे प्रति 10 ग्राम था। आज सोने का भाव ₹52000 प्रति 10 ग्राम से
ऊपर हैं जबकि डॉलर लगभग ₹75 के बराबर है।
- जैसा कि आप जानते हैं हर साल 15 अगस्त को हमारे देश के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते हैं लेकिन पहली बार 15 अगस्त 1947 को ऐसा नहीं हुआ था। लोकसभा सचिवालय के एक शोध पत्र के मुताबिक पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 16 अगस्त 1947 को लाल किले से झंडा फहराया था।
आशा करता हूँ आपको यह जानकारी जरूर अच्छी लगी होगी. आपसे अनुरोध है कि अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें।
![[feature]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj9rWTjOFnSS7_6L7FzdFZjS7__6C7IsRZEMo6oUhGPPDNEuGOUaaQ1KmYbren2CzVepSb9mHTogRZqnwXsrWTo_057mTMSLlrwpDYxia5bMM5E9wHAFyKvD6IhJcvBLQ5IcQZaM7YGml7n/w640-h480/15+august+freedom+independence+day.jpg)
COMMENTS