पाठ - 1 यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय फ़्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए उठाए गए कदम पूर्ववर्ती समाज ...
पाठ - 1
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
- फ़्रांसीसी क्रांतिकारियों द्वारा सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए उठाए गए कदम पूर्ववर्ती समाज में लोगों की पहचान से किस आधार पर अलग थे?
उत्तर- सामूहिक पहचान की भावना पैदा करने के लिए उठाए गए कदम निम्नलिखित तरीके से अपने पूर्ववर्ती समाज से भिन्न थे- पहले समाज इस्टेट में बँटी हुई थी जबकि अब पितृभूमि, राष्ट्रीय भाषा, राष्ट्रध्वज आदि के आधार पर सामूहिक पहचान पर बल दिया गया ।
- पूर्ववर्ती समाज निरकुंश राजतंत्र के प्रति निष्ठा पर आधारित था जबकि अब यह लोगों द्वारा बने राष्ट्र के प्रति समर्पण पर आधारित था।
- समाज में लोगों को संविधान के अंतर्गत समान अधिकार दिए गए जो पहले नहीं थे।
- नेपोलियन संहिता - 1804 में कही गई बातें किस प्रकार उदारवादी राष्ट्रवाद की विचारधारा के अनुरूप थीं? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- उदारवाद व्यक्ति की आजादी और कानून के समक्ष समानता का समर्थन करता है। नेपोलियन की संहिता में कही गई बातें कई तरीके से इसे व्यक्त करती थी -- जन्म आधारित विशेषाधिकारों को समाप्त किया गया।
- कानून के समक्ष समानता।
- संपत्ति का अधिकार।
- सामंती व्यवस्था का अंत करके भू-दासत्व और जागीरदारी शुल्कों का अंत।
- एक समान कानून, मानक भार और राष्ट्रीय मुद्रा का प्रावधान।
- आपके विचार में रूढ़िवादी विचारधारा किस प्रकार मानव जीवन के उत्थान में बाधक है?
उत्तर- रूढ़िवादी विचारधारा निम्नलिखित कारणों से मानव जीवन के उत्थान में बाधक हैं -- यह समाज में परंपरागत ऊँच-नीच की भावना को बनाए रखने का समर्थन करती है।
- आधुनिक जीवन मूल्यों के विपरीत है।
- समाज में परिवर्तनों का विरोधी।
- लोकतंत्र के युग में भी राजतंत्र का समर्थक।
- आलोचना और असहमति के खिलाफ़।
- क्रांतिकारी विचारधारा ने किस प्रकार निरंकुश राजतंत्र के विरूद्ध आधुनिक राष्ट्रराज्य की स्थापना में योगदान दिया? मेत्सिनी का उदाहरण देते हुए इसे समझाइए।
उत्तर- 1815 के बाद के वर्षों में दमन के भय ने उदारवादी-राष्ट्रवादियों को भूमिगत कर दिया। इसलिए कई गुप्त संगठन उभरकर आए जो स्वतंत्रता और मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध होकर संघर्ष करने लगे। इटली का ज्युसेपी मेत्सिनी ऐसा ही एक क्रांतिकारी था। उसने दो भूमिगत संगठनों - यंग इटली और यंग यूरोप का गठन किया। उसने इटली को एकीकृत गणतंत्र बनाने के लिए क्रांतिकारी संघर्ष किया। उसके विचारों का पूरे यूरोप पर असर पड़ा तथा रूढ़िवाद को मुहँ की खानी पड़ी। - भूख, कठिनाई, असमानता और बेरोज़गारी किस प्रकार जनविद्रोह का कारण बन सकती है? 1830 के दशक में यूरोपीय परिस्थितियों के संदर्भ में अपने विचार प्रकट कीजिए।
उत्तर- 1830 के दशक में यूरोपीय समाज कई कठिनाइयों से जूझ रहा था। बढ़ती आबादी, मशीनीकरण और औद्योगीकरण के कारण प्रतिस्पर्धा में वृधि, महँगाई, व्यापक बेरोज़गारी, शहरों की ओर पलायन, फसलों की बर्बादी आदि ने व्यापक गरीबी का प्रसार किया। 1848 ऐसा ही एक वर्ष था।
इन सभी परिस्थितियों की वजह से पेरिस के लोग सड़कों पर उतर आए और राजा को भागने पर मज़बूर कर दिया तथा गणतंत्र की घोषणा कर दी गई । आधुनिक समय में भी इन परिस्थितियों के पैदा होने पर जनता द्वारा विद्रोह की घटनाएं होती रहती हैं। उदाहरण के लिए नेपाल में जनविद्रोह के द्वारा राजतंत्र का खात्मा किया गया। - आपके विचार में ब्रिटेन में राष्ट्र-राज्य का निर्माण यूरोप के बाकी देशों की अपेक्षा किस तरह भिन्न था?
उत्तर- ब्रिटेन में राष्ट्रराज्य का निर्माण अचानक हुई कोई उथल-पुथल या क्राँति का परिणाम नहीं था। जैसा कि अन्य यूरोपीय देशों में हुआ। यह एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया का नतीजा थी। जिसे हम निम्न तरीके से समझ सकते हैं- ब्रिटेन कई नृजातीय पहचानों जैसे - अंग्रेज़, वेल्श, स्कॉट आदि का देश था।
- आंग्ल राष्ट्र (इंग्लैण्ड) की अहमियत, सत्ता, समृद्धि में वृद्धि के साथ द्वीप समूह के अन्य राष्ट्रों पर इसका प्रभुत्व बढ़ गया।
- संसद ने 1688 में राजतंत्र की ताकत छीन ली।
- इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच 1707 में हुए समझौते से यूनाइटेड किंगडम ऑफ़ ब्रिटेन का जन्म हुआ। किंतु व्यवहार में इंग्लैंड का स्काटलैंड पर प्रभुत्व जम गया।
- एक ब्रितानी पहचान के विकास को योजनाबद्ध रूप से बढ़ाया गया जिसमें कई बार स्काटिस, वेल्स, आयरलैंड के लोगों को दबाया भी गया।
- आपके विचार में जर्मनी और फ्रांस में राष्ट्र को दर्शाने वाले प्रतीक किस प्रकार वहाँ के लोगों की भावनाओं को प्रकट करते थे?
उत्तर- राष्ट्र के प्रति जुड़ाव पैदा करने के लिए 18वीं और 19वीं सदी में राष्ट्र का मानवीकरण किया गया विशेषकर नारीरूपक में दर्शाया जाने लगा। फ़्रांसीसी क्रांति जो स्वतंत्रता, न्याय और गणतंत्र को प्रकट करती थी उसे कलाकारों ने नारी रूपक के रूप में भी अभिव्यक्त किया। मारीआन की तस्वीर फ़्रांसीसी गणतंत्र को प्रकट करती थी जिसकी लाल टोपी और टूटी ज़ंजीर स्वतंत्रता को दर्शाती थी। आमतौर पर आँखों पर पट्टी बाँधे, तराजू लिए हुए महिला इंसाफ़ को प्रकट करती थी। इन चिन्हों को सार्वजनिक स्थानों पर दर्शाया गया। इसी तरह जर्मनी में जर्मनिया जर्मन राष्ट्र का रूपक बन गई उसके सिर पर बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट वीरता को प्रकट करता था। इन रूपकों से आम लोग स्वयं को जोड़कर गर्व महसूस करते थे। - ‘राष्ट्रवाद ने ही साम्राज्यवाद को जन्म दिया और अन्ततः उसका अंत भी किया’ उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर- 19वीं सदी में यूरापीय देशों में तीव्र औद्योगिक वृद्धि और उग्रराष्ट्रवादी आकांक्षाओं ने साम्राज्यवाद को जन्म दिया। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों ने एशिया, अफ्ऱीका के कई देशों पर अपना आधिपत्य जमाकर उनका औपनिवेशीकरण किया और अपने हितों के अनुरूप उनका घोर शोषण किया किंतु इस आधिपत्य और शोषण के विरूद्ध इन देशों में साम्राज्य विरोधी आन्दोलन पैदा हुए। इस प्रक्रिया ने यहाँ के लोगों को परस्पर सामूहिक एकता के बंधन में बाँध दिया जो राष्ट्र के रूप में स्वतंत्र राष्ट्रराज्य के निर्माण का स्वप्न संजोने लगी। यद्यपि यह राष्ट्रवाद अपनी परिस्थितियों के अनुरूप भिन्न और विशिष्ट था किंतु इसने यूरोपीय साम्राज्यवाद का अंत कर दिया।
बहुवैकल्पिक प्रश्न:-
1. नैपोलियन ने इटली पर आक्रमण कब किया?
1. नैपोलियन ने इटली पर आक्रमण कब किया?
- 1821
- 1905
- 1797
- 1795
उत्तर- (4) 1797
2. 19वीं सदी में ऐसी कौन सी ताकत उभरी जिसने यूरोप की राजनैतिक और भौतिक दुनिया में भारी परिर्वतन किये?
- राष्ट्र राज्य का उदय
- निरंकुश राज्य का उदय
- पूर्ण तानाशाही
- पूर्ण राजशाही
उत्तर- (1) राष्ट्र राज्य का उदय
3. निम्न में से कौन सा लक्षण नेपोलियन की संहिता का लक्षण नही था?
- जन्म पर आधारित सुविधाओं का ना होना।
- सम्पत्ति का अधिकार
- सब के लिये व्यस्क मताधिकार
- कानून के समक्ष समानता
उत्तर- (3) सब के लिये व्यस्क मताधिकार
4. वियना कांग्रेस किस वर्ष में आयोजित की गई?
- 1815
- 1816
- 1817
- 1818
उत्तर- (1) 1815
5. निम्न में कौन 1815 की वियना सन्धि से सम्बन्धित है?
- विस्मार्क
- डयूक मैटरनिख
- डयूसेपी मेत्सिनी
- नेपोलियन
उत्तर- (2) डयूक मैटरनिख
6. नैपोलियन युद्धो के दौरान हुये बदलावों को खत्म करना किस सन्धि का उद्देश्य था?
- वर्साय सन्धि
- वियना सन्धि
- म्यूनिख समझौता
- उपरोक्त सभी
उत्तर- (2) वियना सन्धि
7. किसने कहा था कि जब फ्रांस छींकता है तो बाकि यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है?
- लुई फिलिप
- बिस्मार्क
- विक्टर इमेन्युअल
- मैटरनिख
उत्तर- (4) मैटरनिख
8. किस संधि ने यूनान को एक स्वतन्त्र देश के रूप में मान्यता दी?
- 1815 की वियना संधि
- कांटेन्टीनोपाल संधि
- सार्डिनिया - पीडमाण्ड की संधि
- उपरोक्त में से कोई नही
उत्तर- (2) कांटेन्टीनोपाल संधि
9. आयरलैन्ड में प्रोटेस्टेन्ट के विरूद्ध आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया?
- गैरीबाल्डी
- वोल्टफटोन
- मेत्सिनी
- कावूर
उत्तर- (2) वोल्टफटोन
10. आखों पर पट्टी बांधे हुई और तराजू लिये हुये महिला किस बात का प्रतीक है?
- शान्ति
- समानता
- न्याय
- स्वतन्त्रता
उत्तर- (3) न्याय
1 अंक वाले प्रश्न
प्रश्न 1. फ्रेडरिक साॅरयू कौन था ?
उतर- फ्रांसीसी चित्रकार
प्रश्न 1. फ्रेडरिक साॅरयू कौन था ?
उतर- फ्रांसीसी चित्रकार
प्रश्न 2. अंस्ट रेनन कौन था ?
उत्तर- फ्रांसीसी दार्शनिक
उत्तर- फ्रांसीसी दार्शनिक
प्रश्न 3. जर्मन राष्ट्र का रूपक क्या था ? वह किस बात का प्रतीक था ?
उत्तर- जर्मेनिया | जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है |
उत्तर- जर्मेनिया | जर्मन बलूत वीरता का प्रतीक है |
प्रश्न 4. मांटेस्क्यू ने किस सिद्धांत का प्रतिपादन किया ?
उत्तर- शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत या अधिकार विभाजन
उत्तर- शक्ति पृथक्करण का सिद्धांत या अधिकार विभाजन
प्रश्न 5.कौन सी विश्वविख्यात घटना को राष्ट्रवाद की पहली स्पष्ट अभिव्यक्ति माना जाता है ?
उत्तर- फ्रांसीसी क्रांति
उत्तर- फ्रांसीसी क्रांति
प्रश्न 6. जॉलवेराइन क्या था व किस प्रकार वह जर्मनी के आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था?
उत्तर- एक जर्मन शुल्क संघ | अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे | 1834 में स्थापित इस संघ ने विभिन्न जर्मन राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त किया व मुद्राओं की संख्या तीस से दो कर दी | इस प्रकार यह आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था |
उत्तर- एक जर्मन शुल्क संघ | अधिकांश जर्मन राज्य शामिल थे | 1834 में स्थापित इस संघ ने विभिन्न जर्मन राज्यों के बीच शुल्क अवरोधों को समाप्त किया व मुद्राओं की संख्या तीस से दो कर दी | इस प्रकार यह आर्थिक एकीकरण का प्रतीक था |
प्रश्न 7. मेत्सिनी द्वारा स्थापित दो भूमिगत संगठनों के नाम लिखिए।
उत्तर- 1) यंग इटली
2) यंग यूरोप
उत्तर- 1) यंग इटली
2) यंग यूरोप
प्रश्न 8. 19वीं सदी में ऐसी कौन सी ताकत उभरी जिसने यूरोप की राजनैतिक और भौतिक दुनिया में भारी परिवर्तन किये ?
उत्तर- राष्ट्र राज्य का उदय
उत्तर- राष्ट्र राज्य का उदय
प्रश्न 9. बाल्कन क्षेत्र के निवासियों की क्या कहा जाता था ?
उत्तर- स्लाव
उत्तर- स्लाव
प्रश्न 10. वियना कांग्रेस किस वर्ष आयोजित की गई ?
उत्तर- 1815
उत्तर- 1815
प्रश्न 11. 1815 की वियना सन्धि से किसका सम्बन्ध है ?
उत्तर- ड्यूक मैटरनिख
उत्तर- ड्यूक मैटरनिख
प्रश्न 12. नेपोलियन युद्धों के दौरन हुए बदलावों को ख़त्म करना किस संधि का उद्देश्य था?
उत्तर- वियना संधि
उत्तर- वियना संधि
प्रश्न 13. किसने कहा था कि जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी जुकाम हो जाता है ?
उत्तर- मैटरनिख
उत्तर- मैटरनिख
प्रश्न 14. किस संधि ने यूनान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता दी ?
उत्तर- कांस्टेंटीनोपाल संधि
उत्तर- कांस्टेंटीनोपाल संधि
प्रश्न 15. आयरलैंड में प्रोटेस्टेन्ट के विरूद्र आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर- वोल्फटोन
उत्तर- वोल्फटोन
प्रश्न 16. आँखों पर पट्टी बांधे हुए और तराजू लिये हुए महिला किस बात का प्रतीक है ?
उत्तर- न्याय
उत्तर- न्याय
लघु/दीर्घ प्रश्न (3/5 अंक वाले)
प्रश्न 1. फ्रांसीसी क्रांन्तिकारियों ने फ्रांसीसी लोगों में सामूहिक पहचान की भावना किस प्रकार पैदा की ?
उत्तर- - पितृभक्ति और नागरिकता के विचार
प्रश्न 1. फ्रांसीसी क्रांन्तिकारियों ने फ्रांसीसी लोगों में सामूहिक पहचान की भावना किस प्रकार पैदा की ?
उत्तर- - पितृभक्ति और नागरिकता के विचार
- नए राष्ट्रीय चिन्ह
- केन्द्रीकृत प्रशासनिक व्यवस्था
- राष्ट्रीय भाषा
- एक समान भार व मान की व्यवस्था।
प्रश्न 2. नेपोलियन ने प्रशासनिक क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्धांती का समावेश किया जिसने पूरी व्यवस्था को अधिक कुशल व तर्कसंगत बना दिया। समीक्षा कीजिए?
उत्तर- नेपोलियन की संहिता
उत्तर- नेपोलियन की संहिता
- ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार
- शहरी क्षेत्र में सुधार
- व्यापार में सुधार
प्रश्न 3. यूरोप के "राष्ट्र" के विचार के निर्माण में संस्कृति ने किस प्रकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ?
उत्तर-
उत्तर-
- कला, काव्य, कहानियों, संगीत ने राष्ट्रवादी भावनाओं को विकसित किया
- लोकगीत, जन-काव्य व लोक नृत्य
- स्थानीय बोलियों व लोक साहित्य पर बल
- भाषा
प्रश्न 4. जर्मनी के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए ?
उत्तर-
उत्तर-
- आरंभ विलियम प्रथम के प्रशा के सिंहासन पर आसीन होना।
- बिस्मार्क द्वारा जर्मन एकीकरण की भूमिका तैयार करना।
- वियना कांग्रेस
- एकीकरण में बाधाएँ
- बिस्मार्क द्वारा ऑस्ट्रिया, फ्रांस आदि पराजित, विश्व शक्तियों को तटस्थ किया व एकीकृत जर्मनी का एक राष्ट्र के रूप में उभरना।
प्रश्न 5. इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन करें। इसके मार्ग में आने वाली मुख्य बाधाऐं क्या थीं?
उत्तर- एकीकरण की प्रक्रिया :-
1832 - कावूर सार्डीनिया का प्रधानमंत्री बना। फ्रांस से संधि, ऑस्ट्रिया पराजित व 1859 में लुबार्डों को राज्य में मिला लिया।
द्वीतीय चरण - मोडेना, टस्कनी, पार्मा आदि का जनमत संग्रह द्वारा सार्डीनिया में विलय।
तृतीय चरण - 186o में गैरीबाल्डी द्वारा सिसली व नेपल्स पर विजय।
चतुर्थ चरण - वेनेशिया व रोम पर अधिकार।
1871 में पोप से समझौता व एकीकृत इटली का उदय।
उत्तर- एकीकरण की प्रक्रिया :-
1832 - कावूर सार्डीनिया का प्रधानमंत्री बना। फ्रांस से संधि, ऑस्ट्रिया पराजित व 1859 में लुबार्डों को राज्य में मिला लिया।
द्वीतीय चरण - मोडेना, टस्कनी, पार्मा आदि का जनमत संग्रह द्वारा सार्डीनिया में विलय।
तृतीय चरण - 186o में गैरीबाल्डी द्वारा सिसली व नेपल्स पर विजय।
चतुर्थ चरण - वेनेशिया व रोम पर अधिकार।
1871 में पोप से समझौता व एकीकृत इटली का उदय।
एकीकरण में बाधाएँ :-
- राजनीतिक विखंडन का लंबा इतिहास
- विदेशी शक्तियों का आधिपत्य
- पोप का शासन
- वियना कांग्रेस
- अनुदारवादी शासक।
प्रश्न 6. ब्रिटेन में राष्ट्र राज्य का निर्माण एक लंबी प्रक्रिया का परिणाम किस प्रकार था ?
उत्तर- यह किसी उथल-पुथल या क्रांति का नहीं, एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया का नतीजा था।
उत्तर- यह किसी उथल-पुथल या क्रांति का नहीं, एक लंबी चलने वाली प्रक्रिया का नतीजा था।
- पहले नृजातीय पहचान। राष्ट्र की अहमियत व सत्ता में वृद्धि।
- 1688 में राजतंत्र से संसद द्वारा ताकत छीने जाना
- 1707 में यूनाइटेड किंगडम ऑफ ब्रिटेन का गठन।
- स्कॉटलैंड पर प्रभुत्व। आयरलैंड को 1801 में बलपूर्वक यूनाईटेड किंगडम में शामिल किया गया।
- नए ब्रिटिश राष्ट्र का निर्माण। आंग्ल संस्कृति का दबदबा।
- राष्ट्र के प्रतीक - झंडा व राष्ट्रगान को बढ़ावा। पुराने राष्ट्र मात्र सहयोगी रूप में।
प्रश्न 7. यूरोप में राष्ट्रवाद के उत्थान के लिए कौन से कारण उत्तरदायी थे?
उत्तर- यूरोप पर प्रभाव -
1) राष्ट्र-राज्यों का उदय, 2) लोकतंत्रीय सिद्धांत को बढावा, 3) सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक समानता पर बल 4) अन्य राष्ट्रो में मानवीय अधिकारों की मांग 5) निरंकुश राजतंत्रों में क्रांतिकारी प्रतिक्रियाएँ।
उत्तर- यूरोप पर प्रभाव -
1) राष्ट्र-राज्यों का उदय, 2) लोकतंत्रीय सिद्धांत को बढावा, 3) सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक समानता पर बल 4) अन्य राष्ट्रो में मानवीय अधिकारों की मांग 5) निरंकुश राजतंत्रों में क्रांतिकारी प्रतिक्रियाएँ।
प्रश्न 8. फ्रांसीसी क्रांति का न केवल फ्रांस पर अपितु पूरे विश्व पर गहरा प्रभाव पड़ा। समीक्षा कीजिए ?
उत्तर- फ्रांस पर प्रभाव - 1) लोकतांत्रिक शासन की स्थापना, 2) लोक कल्याणकारी कार्य, 3) समानता, स्वतंत्रता, भ्रातृत्व से भरे नए समाज की नींव, 4) नवीन कानून संहिता लागू, 5) नेशनल असेंबली का गठन, 6) आर्थिक एकीकरण, 7) कानून के समक्ष बराबरी, 8) संपत्ति का अधिकार सुरक्षित।
1) मध्यम वर्ग का उदय, 2) उदारवादी विचारधारा का प्रारंभ, 3) यूनान का स्वतंत्रता संग्राम, 4) संस्कृति व भाषा की भूमिका, 5) जन विद्रोह
उत्तर- फ्रांस पर प्रभाव - 1) लोकतांत्रिक शासन की स्थापना, 2) लोक कल्याणकारी कार्य, 3) समानता, स्वतंत्रता, भ्रातृत्व से भरे नए समाज की नींव, 4) नवीन कानून संहिता लागू, 5) नेशनल असेंबली का गठन, 6) आर्थिक एकीकरण, 7) कानून के समक्ष बराबरी, 8) संपत्ति का अधिकार सुरक्षित।
1) मध्यम वर्ग का उदय, 2) उदारवादी विचारधारा का प्रारंभ, 3) यूनान का स्वतंत्रता संग्राम, 4) संस्कृति व भाषा की भूमिका, 5) जन विद्रोह
प्रश्न 9. 1804 की नागरिक संहिता के प्रावधानों का उल्लेख कीजिए ?
उत्तर-
उत्तर-
- जन्म पर आधारित सुविधाओों की समाप्ति।।
- संपत्ति के अधिकार की बहाली
- जमींदारी व सामंती व्यवस्था की समाप्ति।
- यातायात तथा संचार व्यवस्था में सुधार।
- मानक नाप-तौल के पैमाने चलाए गए।
- एक राष्ट्र मुद्रा चलाई गई।
प्रश्न 10. यूरोप के कुलीन वर्ग की विशेषताएँ लिखिए?
उत्तर- जीवन जीने की समान शैली
उत्तर- जीवन जीने की समान शैली
- भू–स्वामित्व
- कुटनीतिक भाषा
- आपस में वैवाहिक संबंध
- उच्च वर्गों के बीच फ्रेंच भाषा का प्रयोग
प्रश्न 11. 1815 की वियना संधि के उद्देश्य बताइए। इसके प्रमुख प्रस्ताव व व्यवस्थाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
उत्तर-
- उत्तर नीदरलैंड में साम्राज्य की स्थापना
- दक्षिण में जेनेवा को पिडमाण्ट के साथ मिला दिया गया।
- प्रशा को पश्चिम में नए क्षेत्र दिए गए।
- पूर्व में रूस को पोलैंण्ड का हिस्सा दे दिया गया।
- ऑस्ट्रिया को उत्तरी इटली का नियंत्रण सौंपा गया।
प्रश्न 12. यूरोप में उदारवादियों द्वारा समर्थित राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक आदर्श क्या थे ?
उत्तर-
उत्तर-
- कानून के समक्ष समानता
- व्यस्क मताधिकार के पक्ष में नहीं
- बाज़ार की स्वतंत्रता तथा राज्य द्वारा वस्तुओं एवं पूंजी के प्रवाह पर लगे प्रतिबन्ध को समाप्त करने के पक्षधर।
प्रश्न 13. औद्योगिकरण की वृद्धि ने किस प्रकार यूरोप के सामाजिक और राजनैतिक समीकरण बदल दिए?
उत्तर-
उत्तर-
- पश्चिमी और मध्य यूरोप के हिस्सों में औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में वृद्धि। शहरों का विकास और वाणिज्यिक वर्गों का उदय।
- श्रमिक व मध्य वर्ग का उदय।
- कुलीन विशेषाधिकार की समाप्ति के विचारों की लोकप्रियता।
प्रश्न 14. यूरोप के राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका क्या थी ?
उत्तर- स्वयं के राजनैतिक संगठन बनाना।
उत्तर- स्वयं के राजनैतिक संगठन बनाना।
- समाचार पत्रों का प्रकाशन।
- मताधिकार प्राप्त नहीं। मताधिकार प्राप्ति हेतु संघर्ष।
- राजनैतिक बैठकों तथा प्रदर्शनों में हिस्सा लेना।
प्रश्न 15. 19वीं सदी में यूरोप में राष्ट्रवाद की लहर के क्या कारण थे?
उत्तर-
उत्तर-
- जनता पर अत्याचार
- निरंकुश शासन व्यवस्था
- उदारवादी विचारों का प्रसार
- स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व का नारा।
- शिक्षित मध्य वर्ग की भूमिका।
प्रश्न 16. 1815-1914 के दौरान अन्तर्राष्ट्रीय आर्थिक विनिमय केन्द्रों के तीन प्रवाहों को विस्तार से लिखिए?
उत्तर-
उत्तर-
- वस्तुओं का प्रवाह
- पूंजी का प्रवाह
- लोगों का प्रवाह।
प्रश्न 17. फ्रांसीसी क्रान्तिकारियों ने फ्रांसीसी लोगों में सामूहिक पहचान की भावना किस प्रकार पैदा की।
उत्तर-
उत्तर-
- पितृभक्ति और नागरिक के विचार
- नये राष्ट्रीय चिन्ह
- केन्द्रियकृत प्रशासनिक व्यवस्था
- राष्ट्रीय भाषा
- एक समान भार व मान की व्यवस्था
प्रश्न 18. नेपोलियन द्वारा लागू किये गये प्रसासनिक सुधारो के विषय में बताइये?
उत्तर-
उत्तर-
- नेपोलियन की संहिता
- ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार
- शहरी क्षेत्रों में सुधार
- व्यापार में सुधार
प्रश्न 19. 1804 की नागरिक संहिता के प्रावधानों का उल्लेख करो?
उत्तर-
उत्तर-
- जन्म पर आधारित सुविधाओं की समाप्ति
- सम्पत्ति के अधिकार की बहाली
- जमीदारी व सामंती व्यवस्था की समाप्ति
- यातायात तथा संचार व्यवस्था में सुधार
प्रश्न 20. यूरोप के कुलीन वर्ग की विशेषतायें बताओ?
उत्तर-
उत्तर-
- जीवन जीने की समान शैली
- भू-स्वामित्व
- कुटनीतिक भाषा
- आपस में वैवाहिक सम्बन्ध
प्रश्न 21. यूरोप में उदारवादियों द्वारा समर्पित राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक आदर्श क्या थे?
उत्तर-
उत्तर-
- कानून के समक्ष समानता
- व्यस्क मताधिकार के पक्ष में नहीं
- वे बाजार की स्वतन्त्रता तथा राज्य द्वारा वस्तुओं एवं पूंजी के प्रवाह पर लगे प्रतिबन्ध को समाप्त करने के पक्षधर
प्रश्न 22. 1815 की वियना संधि में उद्देशय बताइये?
उत्तर-
उत्तर-
- उत्तर में नीदरलैंड साम्राज्य की स्थापना
- दक्षिण में जेनेवा को पिडमाण्ड के साथ मिला दिया
- प्रशा को पश्चिम में नये क्षेत्र दिये गये।
- पूर्व में रूस को पोलेंड का एक हिस्सा दे दिया गया।
प्रश्न 23. औद्योगिकरण की वृद्धि ने किस प्रकार यूरोप के सामाजिक और राजनैतिक समीकरण बदल दिये?
उत्तर-
उत्तर-
- पश्चिमी और मध्य यूरोप के हिस्सों में औद्योगिक उत्पादन और व्यापार में वृद्धि से शहरों का विकास और वाणिज्यिक वर्गो का उदय हुआ।
- श्रमिक और मध्य वर्ग का उदय
- कुलीन विशेषाधिकारों की समाप्ति के विचारो की लोकप्रियता
प्रश्न 24. 1815-1914 के दौरान अर्न्तराष्ट्रीय आर्थिक विनियम केन्द्रों के साथ तीन प्रकार के प्रवाहों को बताइये?
उत्तर-
उत्तर-
- वस्तुओं का प्रवाह
- पूँजी का प्रवाह
- लोगों का प्रवाह
प्रश्न 25. यूरोप के राष्ट्रवादी संघर्षो में महिलाओं की भूमिका क्या थी?
उत्तर-
उत्तर-
- स्वयं की राजनैतिक संगठने बनाई
- समाचार पत्रों का प्रकाशन
- मताधिकार की प्राप्ति नहीं
- राजनैतिक बैठकों तथा प्रदर्शनों में हिस्सा
प्रश्न 26. 19 वीं सदी में यूरोप में राष्ट्रवाद की लहर के कारण?
उत्तर-
उत्तर-
- जनता पर अत्याचार
- निरंकुश शासन व्यवस्था
- उदारवादी विचारों का प्रसार
- स्वतन्त्रता, समानता तथा बंधुत्व का नारा
- शिक्षित मध्य वर्ग की भूमिका
COMMENTS